|
लेनोवो और IBM कॉर्पोरेशन ने, 28 सितम्बर, 2006 को यू.एस. कंज्यूमर प्रॉडक्ट सेफ्टी कमीशन (U.S. Consumer Product Safety Commission) और अन्य नियामक एजेन्सियों के सहयोग से, सोनी कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित 526,000 लिथियम-आइयान बैटरियों को स्वेच्छा से वापस मंगाए जाने की घोषणा की। . 28 सितम्बर, 2006 को बैटरियां वापस मंगाए जाने से संबंधित प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न देखें।. IBM और लेनोवो ने सोनी की इन बैटरियों को, फरवरी 2005 से सितम्बर 2006 के बीच नीचे सूची में बताए गए सिस्टम्स के साथ बेचा था।.
- थिंकपैड R51e, R52, R60, R60e
- थिंकपैड T43, T43p, T60, T60p
- थिंकपैड X60, X60s
जिन ग्राहकों ने, फरवरी 2005 से सितम्बर 2006 के बीच अतिरिक्त बैटरियों के आर्डर दिए थे, या नीचे सूची में बताए गए सिस्टम्स के लिए रिप्लेसमेंट बैटरियां प्राप्त की थीं, उन्हें भी, यह निश्चित करने के लिए कि उनकी बैटरियां वापस मंगाई जा रही है या नहीं, बैटरी के बार कोड नम्बर की जांच करनी चाहिए।.
- थिंकपैड R50, R50e, R50p, R51
- थिंकपैड T40, T40p, T41, T41p, T42, T42p
नोटः: नीचे दी गई सारणी में, वापस मंगाई जाने की कार्रवाई से प्रभावित सोनी की बैटरियों के बैटरी पार्ट नम्बरों (P/N) की सूची दी गई है। इन पार्ट नम्बरों वाली कुछ बैटरियों को वापस मंगाया जा रहा है, सभी को नहीं। यदि आपकी बैटरी का पार्ट नम्बर, नीचे में दिए गए किसी भी ASM P/N या FRU P/N से मेल खाता है, तो यह निश्चित करने के लिए कि आपकी बैटरी वापस मंगाई जा रही है या नहीं, आपको नीचे बताए गए स्वचालित समाधान का उपयोग अवश्य करना चाहिए।.
| ASM P/N |
FRU P/N |
| 92P1072 |
92P1073 |
| 92P1088 |
92P1089 |
| 92P1142 |
92P1141 |
| 92P1170 |
92P1169, 93P5028 |
| 92P1174 |
92P1173, 93P5030 |
|